उत्तराखंड
पूर्णागिरि माता के मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, कई घायल…
देहरादून: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु हंसी-खुशी टनकपुर स्थित पूर्णागिरी माता के मंदिर जा रहें थे , रास्ते में वाहन पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। वहीं शवों को कब्जें में ले लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बदायूं के रहने वाले 12 से अधिक लोग पिकअप पर सवार होकर उत्तराखंड के पूर्णागिरि माता के मंदिर दर्शन करने जा रहे थे. शनिवार की देर रात पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के जतीपुर गांव के पास पहुंचते ही पिकअप पुलिया से टकराकर खाई में पलट गई। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
घायलों की पहचान बदायूं निवासी टेम सिंह, महाराज सिंह, रूपेश, सुदेश, कुंदन, राम बहादुर व सेतु के रूप में हुई है। वहीं मृतकों के शव कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्त बहराइच निवासी धनीराम व पिकअप सवार युवक के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
