Connect with us

चमोली में तीर्थयात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोग गंभीर घायल…

उत्तराखंड

चमोली में तीर्थयात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोग गंभीर घायल…

उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर चमोली से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां गोपेश्वर मंडल मार्ग पर यात्रियों से भरा वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं चालक की तालाश की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली जिले में पर्यटकों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसा ऊखीमठ-चमोली नेशनल हाईवे 107 पर हुआ है। यहां तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक सहित 10 लोग सवार थे। जिसमें नौ लोग एक ही परिवार के थे। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर का चालक लापता है। रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। कुछ पर्यटकों को गंभीर चोटें आई है। सभी को जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक यूपी के हैं।

यह भी पढ़ें 👉  I gesti nel mondo. Guida al linguaggio universale - Versione epub

घायलों पहचान नमन रस्तोगी (22 वर्ष), S/O संजय रस्तोगी, निवासी बदायूं यूपी, अनुग्य रस्तोगी (29 वर्ष), D/O संजय रस्तोगी,अन्नय रस्तोगी (17 वर्ष) S/O महेश रस्तोगी, मौलिक रस्तोगी (16 वर्ष) S/O शैलेश रस्तोगीध्रुव रस्तोगी (17 वर्ष) S/O विक्रांत रस्तोगी, मेरठ यूपीमिस्टी रस्तोगी (19 वर्ष), D/O विक्रांत रस्तोगी, अभिषेक रस्तोगी, फर्रुखाबाद यूपी, प्रखर रस्तोगी, शैली रस्तोगी के रूप में हुई है। वहीं हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top