उत्तराखंड
उत्तराखंड: पहली बार यहां आयोजित होगी तीन दिवसीय संस्कृत छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
गौचर / चमोली। श्री वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ के प्रांगण में चमोली में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय संस्कृत छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक शिक्षा निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।
जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दरवेश थपलियाल ने बताया कि 20 तारीख को प्रातः 10:00 मुख्य अतिथि डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल जनपद में पहली बार आयोजित हो रही संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करेंगे।
बताया कि संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्रों के बीच 20 तारीख एवं 21 तारीख को रस्साकशी, दौड़ प्रतियोगिता, लंबी कूद, कबड्डी, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है, 22 तारीख को मुख्य अतिथि के हाथों विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिताओं का समापन होगा ।
प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिताओं से संबंधित सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है, रेफरी एवं कोच की व्यवस्था भी कर ली गई है निर्णायक भी तय हो चुके हैं बताया कि श्री वेद वेदांग महाविद्यालय के प्रांगण में ही यह प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
