उत्तराखंड
उत्तराखंडः स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को लेकर कही जा रही ये बात, कब पड़ेंगी छुट्टियां…
देहरादूनः उत्तराखंड में जहां एक ओर बच्चें गर्मियों की छुट्टीयों का इंतजार कर रहे है। तो वहीं खबर है कि इस बार गर्मियों की छुट्टीयां देर से पड़ेगी। मीडिया रिपोर्टस की माने तो इस बार मई में होने वाली छुट्टी जून में होगी। सिलेबस कंपलीट न होने के कारण शिक्षा विभाग छुट्टियों के दिन कम कर रहा है। 25 और 27 मई से होने वाली छुट्टीयां अब जून के पहले सप्ताह में पड़ेगी।
बताया जा रहा है कि राज्य में अभी शैक्षणिक सत्र पूरा नहीं हुआ है लिहाजा ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाया जा रहा है। इस बार स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश इस बार 27 मई से नहीं बल्कि 2 जून से होगा। इसकी एक वजह जहां सिलेबस है तो वहीं पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम भी है। हालांकि देखना होगा कि आने वाले दिनों में शासन प्रशासन और स्कूलों का इस पर क्या मत रहता है।
बताया जा रहा है कि 29 मई रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम से देशभर के छात्र-छात्राएं जुड़ेंगे। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। सभी शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के वर्चुअल आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मंत्री के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने सभी सीईओ को नौ निर्देश जारी किए हैं। इनमें मन की बात कार्यक्रम को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है। इसके साथ ही हर स्कूल में बाल संसद भी बनानी होगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
