उत्तराखंड
उत्तराखंडः 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत…
पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर चमोली से आ रही है। यहां कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र में गैरसैंण मार्ग पर एक वाहन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहुंच पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव का रेस्क्यू किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गैरसैंण मार्ग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पूछताछ में पता चला है कि वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वहीं एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से निकालकर पुलिस को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान संजय सिंह रावत के रूप में हुई है। संजय की उम्र करीब 40 साल के आसपास बताई जा रही है, जो कर्णप्रयाग के सिरी गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
