उत्तराखंड
उत्तराखंडः 100 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, मचा कोहराम…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून से सटे विकासनगर के आ रही है। यहां त्यूणी अटाल मोटर मार्ग पर एक पिकअप करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उस समय हुआ है जब वाहन त्यूणी से अटाल की ओर जा रहा था। इस दौरान वह त्यूणी से करीब 15 से 20 किमी आगे ग्राम प्लासू के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया, हादसे में चालक व एक अन्य सवार था, जिनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने के पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से दोनों शवों को खाई से निकाला, बताया जा रहा है कि पुलिस ने शवों को सीएचसी त्यूणी अस्पताल मोर्चरी भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
