उत्तराखंड
उत्तराखंडः मुख्य वित्त अधिकारी पर गिरी गाज, ये आदेश हुआ जारी…
उत्तराखंड के आयुर्वेद विवि से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विवि के अधिकारी पर गाज गिरी है। उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी अमित जैन को हटा दिया गया है। जिसके आदेश जारी कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग के कार्मिक डॉ मृत्युंजय मिश्रा को आयुर्वेद विवि का ओएसडी बनाने के बाद शासन ने उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी अमित जैन, मुख्य वित्त अधिकारी, आयुर्वेद वि०वि०. देहरादून (अतिरिक्त प्रभार-वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम, देहरादून) को तत्काल प्रभाव से वर्तमान में आवंटित समस्त पदभार से अवमुक्त कर गिया है। साथ ही उन्हें निदेशालय, कोषागार पेशन एवं हकदारी में अग्रिम आदेशों तक सम्बद्ध कर दिया।
बताया जा रहा है कि विवि के कुलपति के साथ वित्त अधिकारी की भी विजिलेंस जांच चल रही है। वित्त अधिकारी का पर्वतीय जिले में ट्रांसफर हुआ था लेकिन जॉइन नहीं किया। जारी आदेश में लिखा है कि जैन को निर्देशित किया जाता है कि वे उक्त आदेश का अनुपालन करते हुए शासन को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
BREAKING: उत्तराखंड में शासन की बड़ी कार्रवाई, इस अधिकारी पर गिरी गाज,देखें आदेश… pic.twitter.com/XYA4b2h3fM
— uttarakhand news (@SKhanbrain) June 28, 2023
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
