उत्तराखंड
उत्तराखंडः ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान की मौत, लेह लद्दाख में थे तैनात…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के लिए सरहद से बुरी खबर आई है। लेह लद्दाख में तैनात सेना के जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ निवासी आईटीबीपी के जवान नरेंद्र सिंह बसनायत की लेह लद्दाख में हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। उनकी मौत की खबर से गांव सहित प्रदेश में शोक की लहर है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चौड़मन्या के रहने वाले नरेंद्र सिंह बसनायत श्रीनगर में आईटीबीपी की 21वीं बटालियन में कार्यरत थे। इन दिनों लेह लद्दाख का तापमान माइनस में चल रहा है। वह आईटीबीपी में इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों एकाएक उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद साथी आईटीबीपी के कर्मी उनको अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि जवान की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।गुरुवार यानी आज जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाए जाने की संभावना है। जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
