उत्तराखंड
उत्तराखंडः दिवाली पर सात साल का मासूम हुआ अनाथ, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम…
Utttarakhand Accident: दीपावली के पर्व पर उधमसिंह नगर का घर उजड़ गया है। यहां नानकमत्ता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घर जा रहे दंपति की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि हादसे में , सात साल का मासूम अनाथ हो गया है। इतना ही नहीं मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायल सेंटर रेफर किया गया है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक दंपति नानकमत्ता थाना क्षेत्र में अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर गांव नवादिया जा रहे थे। इस दौरान मारुति वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सात साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, वैन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र राणा अपनी पत्नी विद्या देवी के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस फरार वैन चालक की तलाश कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
