Connect with us

उत्तराखंडः मासूम बच्ची का खेत में लहुलुहान हालत में मिला शव, नहीं हो पा रही शिनाख्त…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः मासूम बच्ची का खेत में लहुलुहान हालत में मिला शव, नहीं हो पा रही शिनाख्त…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। धर्मनगरी हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक ढ़ाई साल की मासूम की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। बच्ची का शव खाला टिहरा के जंगल में गन्ने के खेत में बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मासूम की शिनाख्त नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती पर सीएम धामी ने की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे एक किसान अपने खेत खाला टिहरा में बाजरा काटने गया। गन्ने के खेत में अंदर घुसा तो देखा कि वहां पर एक बच्ची खून से लथपथ पड़ी दिखी। जिससे किसान ने पुलिस और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने आकर मामले की जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से बच्ची की शिनाख्त कराने के प्रयास किए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

पुलिस को मौके से मोबाइल फोन, दो नशे की गोलियां, खून से लथपथ एक टी-शर्ट, जूते बरामद हुए हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुची है। बच्ची के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। मामले में जांच जारी है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: मुख्यमंत्री धामी
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top