उत्तराखंड
उत्तराखंडः फ्लाईओवर से 30 मीटर नीचे गिरी कार, दंपती का नहीं हुआ बाल बांका…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर हरिद्वार से आ रही है। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र (Road accident in Bahadarabad police station area) में शुक्रवार सुबह एक कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ नीचे जा गिरी। कार में दो लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर पुहंची पुलिस ने रेक्स्यू कर कार सवार दंपति को बाहर निकाला। इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद दंपति सकुशल है। जिसे लोग चमत्कार मान रहे है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आज सुबह करीब 11 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि नोएडा से अपनी कार में एक दंपति हरिद्वार आ रहे थे। उनकी कार पतंजलि योगपीठ के सामने स्थित फ्लाईओवर पर ही पहुंची थी कि पीछे से तेज गति से आती बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक कार को नियंत्रित नहीं कर पाया। जिससे कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सूखी नदी में जा गिरी। कार के नीचे गिरते ही फ्लाईओवर और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि कार फ्लाईओवर से करीब 30 फीट नीचे गिरी। ये तो गनिमत रही की नदी सुखी दी। यदि नदी में पानी चल रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। 108 के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को कार से सकुशल बाहर निकाला। दंपति के सुरक्षित बच जाने से लोग चकित हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
