उत्तराखंड
उत्तराखंडः नहीं थम रहा हादसो का सिलसिला, अब यहां 24 साल के युवक की मौत, एक घायल…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर हरिद्वार के लक्सर से आ रही है। यहां सुल्तानपुर में दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत (laksar bike accident) हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाइक सवार एक युवक सुल्तानपुर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह सुल्तानपुर क्षेत्र के सत्संग भवन मोहम्मदपुर कुन्हारी के पास पहुंचा, यहां सामने से आ रहे एक बाइक सवार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए तो वहीं दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। राहगिरों ने घायलों को अस्पताल पुहंचाया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है तो वहीं दूसरे का उपचाल चल रहा है।
बताया जा रहा है कि मृतक की शिनाख्त भुआपुर निवासी टीटू कुमार पुत्र कृपाल सिंह (24) के रूप में हुई है। तो वहीं घायल का नाम दीपक सैनी पुत्र देशराज सैनी निवासी रायसी बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
