उत्तराखंड
उत्तराखंडः इन मेडिकल कॉलेज में तैनात शिक्षकों को मिलेगा अतिरिक्त भत्ता, जानें योजना…
उत्तराखंड में पहाड़ पर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। जिसके तहत अब उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थापित राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात शिक्षकों को वेतन के अलावा 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काफी प्रयासों के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में शासन ने इसका उपाय निकालते हुए बड़ा आदेश जारी किया है। जिसके तहत अब राज्य सरकार ने ‘मेडिकल टीचर्स डेफिसेन्सी कम्पनसेटरी’ योजना लागू की है।
इस योजना के तहत नियमित एवं संविदा दोनों ही श्रेणी के अंतर्गत शिक्षकों को 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। हालांकि, संकाय सदस्यों का भत्ता उनकी वेतन पर्ची पर अंकित नहीं होगा। बताया जा रहा है कि फिलहाल ये अतिरिक्त भत्ता राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा में लागू होगा। जिसके बाद योजना को सभी पर्वतीय क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
