Connect with us

उत्तराखंडः प्रदेश की बेटी सुषमा खर्कवाल बनी लखनऊ की मेयर, गांव में खुशी की लहर…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः प्रदेश की बेटी सुषमा खर्कवाल बनी लखनऊ की मेयर, गांव में खुशी की लहर…

उत्तराखंड की बेटी राजनीति में भी आगे बढ़ रही है। यूपी निकाय चुनाव के रिजल्ट से उत्तराखंड में भी खुशी की लहर है। बताया जा रहा है की प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार भाबर की बेटी सुषमा खर्कवाल यूपी की राजधानी लखनऊ की मेयर बन गई है। उनका ये असर काफी संघर्षपूर्ण रहा है। कड़ी मेहनत और संघर्ष से वह इस मुकाम पर पहुंची है। उनकी इस उपलब्धि से उनके मायके और ससुराल में खुशी की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार सुषमा खर्कवाल का परिवार कई साल पहले यमकेश्वर से भट्टगांव से कोटद्वार भाबर के हल्दूखाता में निवास कर रहा है। सुषमा की शादी 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेमलाल खर्कवाल के साथ हुई। उनका परिवार लंबे समय से लखनऊ में ही रह रहा है। सुषमा के पिता गोविंदराम भट्ट और माता का निधन हो चुका है। सुषमा तीन बहनों में सबसे छोटी है उनके एक भाई भी है।  निकाय चुनाव की शुरुआती दौर से लेकर जीत तक उनके भाई विनोद भट्ट भी लखनऊ में ही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…

लखनऊ मेयर के पद पर जीतने वाली सुषमा खर्कवाल का राजनीतिक सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने भाजपा के अंदर विभिन्न पदों पर काम किया है। वेा पिछले 35 सालों से भाजपा से जुड़ी हुईं हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की रैलियों में उनका स्कूटर नियमित रूप से देखा जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

खर्कवाल ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने दो बच्चों को अकेले पालने के बावजूद, खर्कवाल ने राजनीति नहीं छोड़ी। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दशकों से भी ज्यादा बीजेपी से जुड़ी खर्कवाल ने पार्टी की ओर से दी गई हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है। जिसका उन्हें ये उपहार मिला है। खर्कवाल के निर्वाचित होने उत्तराखंड के कोटद्वार भाबर में उनके रिश्तेदारों में भी जश्न का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…

बता दें कि  भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 17 निकायों पर कब्जा जमाया है। तो वहीं इस चुनाव में भाजपा नेत्री लखनऊ सुषमा खर्कवाल ने सभी दलों के नेताओं को धूल चटाते हुए अपनी जीत तय कर ली है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) की वंदना मिश्रा को 52,699 मतों के अंतर से हराया है।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top