उत्तराखंड
उत्तराखंडः खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, अध्यादेश होगा लागू…
उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने और पदक विजेता को सीधी भर्ती को लेकर बड़ा कदम उठाने वाली है। बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार अध्यादेश ला रही है। इतना ही हरियाणा की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता को 5400 ग्रेड पे पर सीधे नौकरी देने की तैयारी कर रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कुछ अहम कदम उठाने जा रही है। सरकार खिलाड़ियों के लिए नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कानून बनाने जा रही है। बताया जा रहा है कि न्याय विभाग की सहमति पर इसके लिए नियमावली बनाई गई है। जिसके बाद कैबिनेट के माध्यम से अध्यादेश लाकर या विधानसभा के माध्यम से इसे कानून बनाया जाएगा।
वहीं प्रदेश सरकार हरियाणा राज्य की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता को 5400 ग्रेड पे पर सीधे नौकरी देने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए तैयार प्रस्ताव को वित्त और कार्मिक विभाग से मंजूरी मिल गई है। इसका शासनादेश जारी किया जाएगा। जिसके बाद उत्तराखंड देश का दूसरा सीधे नौकरी देने वाला राज्य बन जाएगा। इससे खिलाड़ियों को राहत मिल जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
