उत्तराखंड
उत्तराखंडः सौरभ सिंह ने सीबीएसई 12वीं में पाया प्रदेश में दूसरा स्थान, संघर्ष से पाया मुकाम…
CBSE Uttarakhand Topper: लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई का रिजल्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में इंटर की परीक्षा में सिमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ के सौरभ सिंह ने परचम लहराया है। सौरभ के पिता ड्राइवर है। घर की परेशानियों और क्षेत्र की समस्याओं से लड़ते हुए सौरभ ने उन लोगों के सामने मिसाल पेश की है। जो कहते है कि सुविधाओं की कमी के कारण वह कुछ नहीं कर पा रहे है। सौरभ सिंह ने 497 अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश और पिथौरागढ़ का नाम रोशन किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सौरभ बीयरशिबा स्कूल के छात्र है। वह भारत नेपाल सीमा से सटे पंतसेरा पीपली निवासी है। सौरभ ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई अपने गांव के स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद वे पिथौरागढ़ आ गए। यहां वे अपने दादा दीवान सिंह कठायत व दादी कलावती देवी के साथ रहकर अपना भविष्य संवारने में जुट गए। उन्होंने कहा कि 10 घंटे नियमित अध्ययन के बाद उन्होंने इंटर की सीबीएसई परीक्षा में यह सफलता प्राप्त की है।
बताया जा रहा है कि सौरभ के पिता लक्ष्मण सिंह टैक्सी चालक हैं। मां तनूजा गृहणी हैं। प्रारम्भिक शिक्षा हिंदी मीडियम से करने के बाद भी सौरभ ने सीबीएसई की मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है। सौरभ ने हाइस्कूल की परीक्षा में भी 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। सौरभ की बहन प्रिया कठायत भी उनके साथ यहां रहकर 8वीं की पढ़ाई कर रही हैं। वे भी अपने भाई की सफलता से उत्साहित हैं।
बताया जा रहा है कि सौरभ को मोबाइल गेम पसंद है। लेकिन उन्होंने कभी अपने शौक को पढ़ाई पर हावी नहीं होने दिया। वे कहते हैं कि खेलना भी जरूरी है, लेकिन पढ़ाई की कीमत पर नहीं। एक संतुलन आवश्यक है। इसके बिना जीवन को सफल नहीं बनाया जा सकता। कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। संकल्प के साथ नियमित पढ़ाई कर सफलता प्राप्त की जा सकती है। वे भविष्य में सीए बनकर देश सेवा करना चाहते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
