उत्तराखंड
उत्तराखंडः बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, एक की मौत, दो घायल…
उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा जारी है। वहीं यात्रा पर मौसम की मार जहां देखने को मिल रही है। वहीं पहाड़ से मौत बरस रही है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार शाम हादसा हो गया। यहां हेलंग के पास पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में एक कार आ गई है। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए है। वहीं हनुमान चट्टी में भी पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ से चमोली की ओर आते समय एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा हेलंग के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया तो वहीं ये पत्थर यात्रियों की चलती कार के ऊपर आ गिरे। कार में दो लोग सवार थे। जो घायल हो गए है।बताया जा रहा है कि घायल यात्री चंडीगढ़ निवासी है। दोनों को ही चोटे आई है। ये तो गनिमत रही की उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए है।
वहीं दूसरा हादसा हनुमान चट्टी में हुआ है। बताया जा रहा है कि हनुमान चट्टी में पहाड़ से पत्थर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेलंग में हादसे के बाद पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके करण बदरीनाथ हाईवे हेलंग में बंद हो गया है। वहीं हाईवे पर यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले यमुनोत्री धाम से दर्शन कर गंगोत्री दर्शन को जाते समय खरादी में एक महिला की पत्थर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। आंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालु टी सरोजा पत्नी बैंकट रमन उम्र 46 वर्ष निवासी अलकापुरी कोथपैरा हैदराबाद बीते शुक्रवार की शाम को दर्शन कर खरादी कस्बे में एक होटल में रुके और शनिवार की सुबह गंगोत्री धाम रवाना होते समय पहाड़ी की ओर खड़े वाहन के पास जाते समय अचानक पहाड़ी से आए पत्थर से सर पर चोट आई आ गई थी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
