उत्तराखंड
उत्तराखंडः यहां तहसील में रंगे हाथ रिश्वत लेता अधिकारी गिरफ्तार, मचा हड़कंप…
उत्तराखंड में धामी सरकार जीरो टोलरेंस की बाते कर रही है। इसी कड़ी में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस टीम ने अल्मोड़ा में बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि टीम ने आज अल्मोड़ा तहसील के सल्ट में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को विजिलेंस की टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस प्रहलाद मीणा के निर्देश पर अल्मोड़ा जनपद की सल्ट तहसील में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान टीम ने तहसील के एक रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है ।
रिपोर्टस की माने तो विजिलेंस की टीम हिरासत में लिए गए आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो को आपने साथ हल्द्वानी ले जाने की तैयारी कर रही है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि ये कानूनगो के रिश्वत लेने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी विजिलेंस ने हल्द्वानी में रजिस्टार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
