उत्तराखंड
उत्तराखंडः शिक्षा विभाग में अब अधिकारियों के हुए प्रमोशन, देखें लिस्ट…
उत्तराखंड में शिक्षा महकमे से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग में उप शिक्षा अधिकारी समकक्ष पद के प्रमोशन किए है। जिसके आदेश जारी किए है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के उपशिक्षा अधिकारी/समकक्ष पद से खण्ड शिक्षा अधिकारी/समकक्ष पद पर पदोन्नति की गई है। जिसके आदेश राज्यपाल की स्विकृति के बाद जारी कर दिए गए है।
जारी आदेश में लिखा है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक ( प्रशासनिक संवर्ग ) सेवा में उप शिक्षा अधिकारी / समकक्ष पद ( वेतन मैट्रिक्स का लेवल -10 वेतनमान रु 0 56100-175500 ) पर सेवारत निम्नलिखित अधिकारियों को विभागीय पदोन्नति चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में चयन वर्ष 2022-23 के सापेक्ष खण्ड शिक्षा अधिकारी / समकक्ष पद ( वेतन मैट्रिक्स का लेवल -11 , वेतनमान रु067700-208700 ) पर पदोन्नत दी गई है।
उपरोक्त पदोन्नत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वर्तमान तैनाती जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करते हुए कार्यभार प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे तथा ऐसे अधिकारी जो वर्तमान में निदेशालय स्तर पर कार्यरत हैं द्वारा संबंधित निदेशालय कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करते हुए कार्यभार प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ।
BREAKING: उत्तराखंड में अब इन अधिकारियों के हुए बंपर प्रमोशन, देखें आदेश… pic.twitter.com/D0wkRmgR3z
— uttarakhand news (@SKhanbrain) June 16, 2023
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
