उत्तराखंड
Uttarakhand News: VPDO भर्ती धांधली मामले में बड़ा एक्शन,ये अधिकारी हुआ सस्पेंड…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में भर्ती धांधली मामले में बड़ी खबर आ रही है। शासन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में संयुक्त सचिव लेखा मनोहर सिंह कन्याल को सस्पेंड कर दिया है। ये निलंबन आदेश पूर्व सचिव की गिरफ्तारी के समय से प्रभावी होगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 2016 में हुई वीपीडीओ भर्ती के दौरान एमएस कन्याल, आयोग में सचिव थे। उन्हें वीपीडीओ भर्ती घपले में एसटीएफ ने हाल ही में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार कन्याल सचिवालय में संयुक्त सचिव लेखा के पद पर तैनात हैं।
बताया जा रहा है कि उनकी आठ अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आज उन्हें सस्पेंड कर दिया है। सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कन्याल को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया।आदेश में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि कन्याल का निलंबन, गिरफ्तारी की तिथि से ही मान्य होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
