उत्तराखंड
Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस दारोगा भर्ती की होगी विजिलेंस जांच, CM धामी ने दी मंजूरी…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के बाद अब पुलिस दारोगा भर्ती विवादों में है। 2015 पुलिस दारोगा भर्ती में गड़बड़ी की आशंका को देखते में हुए अब मामले में विजिलेंस जांच की जाएगी। सीएम धामी ने विजिलेंस जांच को मंजूरी दे दी है। वहीं इस भर्ती को लेकर जांच के आदेश होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वर्ष 2015 में हुई दरोगा की सीधी भर्ती में कथित धांधली की खबरे सामने आई थी। शिकायत के बाद मामले में पुलिस मुख्यालय ने शासन को विजिलेंस जांच के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसमें लंबे विचार-विमर्श के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें भी कुछ लोगों के गलत तरीके से पास होने की आशंका है। जिन लोगों ने गलत तरीके से नौकरियां हड़पी हैं, उन्हें अब नौकरी जाने का डर सता रहा है।
बताया जा रहा है कि राज्य बनने के बाद तीसरी बार वर्ष 2015 में दरोगा की सीधी भर्ती हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से पुलिस में 339 दरोगा भर्ती हुए थे। परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने कराई थी। शुरुआत में इस भर्ती के रिजल्ट में आरक्षण का पेच फंसा था। यूकेएसएसएससी मामले में पंतनगर विवि के कनेक्शन के बाद अन्य भर्ती पर भी सवाल उठे। मामले में एसटीएफ की जांच के दौरान भी कुछ ऐसे तथ्य सामने आए, जिसमें इस पुलिस दारोगा भर्ती में गड़बड़ी की बातें सामने आई हैं। अब इस भर्ती की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
