Connect with us

उत्तराखंड ने एक और होनहार प्रतिभा को खोया, पर्वतारोही नवमी रावत का निधन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड ने एक और होनहार प्रतिभा को खोया, पर्वतारोही नवमी रावत का निधन…

Uttarakhand News: उत्तरकाशी में आए हिमस्खलन को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। पहाड़ में आए एवलांच के कारण एक और पर्वतारोही की मौत हो गई है। एक उभरती प्रतीभा हादसे का शिकार होकर दुनिया को अलविदा कह गई है। पीछे अपने अधूरे सपने छोड़ गई। बताया जा रहा है कि एडवांस पर्वतारोहण कोर्स प्रशिक्षक नवमी रावत की मौत हुई है। जिससे उनके गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल के बाद एडवांस पर्वतारोहण कोर्स प्रशिक्षक नवमी रावत की मौत हुई है। नवमी इससे पहले छह बार डांडा चोटी का सफल आरोहण कर चुकी थी। वह अपनी बहन सहित प्रशिक्षुओं के साथ द्रौपदी का डांडा गई थी। इस दौरान हुए हिमस्खलन की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

बताया जा रहा है कि नवमी जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 43 किमी दूरी पर स्थित भुक्की गांव की निवासी है। वह अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और घर की लाडली भी थी। नवमी का लक्ष्य एवरेस्ट आरोहण करने का था लेकिन उनका ये सपना अधूरा रह गया। उनकी मौत से परिवार सहित गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर जिला प्रशासन सख्त…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top