उत्तराखंड
उत्तराखंडः कलयुगी बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या…
उत्तराखंड से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुद्रपुर में पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक में कलयुगी बेटे ने पिता की निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि बेटे ने शराब के नशे में पूर्व सैनिक पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में परिवार में कोहराम मच गया है तो वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार युवक शराब पीने का आदि था। वह शराब पी कर घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। बृहस्पतिवार की देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था। इस दौरान उसने बीच बीच बचाव करने आए पिता पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए। आनन-फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान भजमन गिरि के रूप में हुई है। वहीं मृतक का नाम दीवान गिरी (58) बताया जा रहा है । मृतक आर्मी से सूबेदार के पद से रिटायर्ड था। मामले में हालांकि अभी परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
