Connect with us

उत्तराखंडः दारमा घाटी में भारी हिमपात,निचले इलाकों में भी बढ़ी ठंड…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः दारमा घाटी में भारी हिमपात,निचले इलाकों में भी बढ़ी ठंड…

पिथौरागढ। दारमा घाटी में भारी हिमपात होने से वहां तैनात सुरक्षा जवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां समुद्र तल से 17, 500 फीट की ऊंचाई पर करीब चार सेमी हिमपात हुआ है। जिससे निचले इलाकों में भी ठंड काफी अधिक हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…

चीन सीमा के पास दारमा घाटी की अंतिम चौकी दावे 17,500 फुट की ऊंचाई में दो अक्तूबर को चार सेमी और पहाड़ों में डेढ़ फुट से अधिक बर्फबारी हुई है।
दारमा घाटी के दस हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर स्थित ढाकर और बिदांग चौकी में भी एक फुट से अधिक बर्फबारी हुई है। इस कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा घाटी के 14 गांव और व्यास घाटी के सात गांवों में ठंड बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  04 मई से चम्पावत में सजेगा ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’, 10 दिन तक गूंजेगी संस्कृति और आस्था की धुन…

वहीं दारमा घाटी से अधिक ऊचाई वाले इलाकों मे भी एक फिट से अधिक बर्फबारी हुई है। जिससे 21 गांवों में ठंड बढ गई है। दारमा और व्यास घाटी के प्रसिद्ध पंचाचूली, कैलाश, ओम पर्वत, नाभीढांग आदि में भी काफी बर्फ गिरी है। और लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। इन दिनों यहां लोग फाफर, पलथी आदि फसलों की कटाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top