उत्तराखंड
उत्तराखंडः नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर चमोली जिले से आ रही है। यहां देव बाल विकास खंड में 4 बच्चों के नदी में डूबने से कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि चार किशोरों की कैल नदी में डूबने से मौत हो गई। चारों एक दिन पहले से लापता थे। एक साथ चार बच्चों की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कल दोपहर से चारों बच्चे घर से नहाने के लिए नदी किनारे गए थे और तब से लापता बताए जा रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी और सभी लोग रेस्क्यू अभियान में जुट गए। रात भर बच्चों का कुछ सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने नदी में शव तैरते देखे, जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच चारों शव नदी से निकाले।
बताया जा रहा है कि मरने वाले किशोर 15 से 17 आयु वर्ग के हैं। स्थानीय लोगों की मदद से चारों शवों को निकाल लिया गया है। मरने वाले किशोरों की पहचान धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह, सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट और इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे विकासखंड में शोक की लहार छा गयी हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
