उत्तराखंड
उत्तराखंडः यहां पटाखे के गोदाम में लगी आग, चार लोगों की मौत…
हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है। यहां रुड़की के मेन बाजार में एक पटाखे के गोदाम के आग लग गई है। आग इतनी भीषण थी की हादसे में चार लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसे में अभी कई लोग घायल बताए जा रहे है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। मौके पर अफरा तफरी मची हुई है। रेस्क्यू कार्य जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुड़की के मेन बाजार में एक पटाखे के गोदाम में आज दोपहर को अचानक आग लग गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय गोदाम में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते ही गोदाम से पटाखों की भयंकर आवाज आने लगी और पूरा गोदाम आग के गोले में तब्दील हो गया। दूर तक गोदाम से उठता धुआं देखा जा सकता था। घटना पर मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। मौके पर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे में मौके पर ही आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कुछ बच्चे भी बताए जा रही है। फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
