Connect with us

उत्तराखंडः इन मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी को मिलेगा 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता, जानें सरकार का प्लान…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः इन मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी को मिलेगा 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता, जानें सरकार का प्लान…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज (medical colleges of hill districts) के लिए धामी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। बताया जा रहा है कि अब पहाड़ के मेडिकल कॉलेजों में नियमित एवं संविदा पर तैनात मेडिकल फैकल्टी (Faculty posted in medical colleges) को उनके वेतनमान के सापेक्ष 50 फीसदी अतिरिक्त भत्ता (50 percent additional allowance) मिलेगा। जल्द ही इसके आदेश जारी किए जा सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विज़न से बदली उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा की तस्वीर, उपलब्धियों का वर्ष रहा वर्ष 2025

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत की पहल पर राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में नियमित एवं संविदा पर तैनात मेडिकल फैकल्टी को उनके वेतनमान के सापेक्ष 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता देने का निर्णय लिया है, जिसका शासनादेश शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले से पर्वतीय क्षेत्रों में राजकीय मेडिकल कालेजों को आवश्यकतानुसार फैकल्टी मिल सकेगी। जिससे अब मेडिकल कॉलेज फैकल्टी की समस्या से नहीं जूझेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Cornelius: The Merry Life of a Wretched Dog - Free Books PDF

बताया जा रहा है कि कैबिनेट की स्वीकृति के बाद विभागीय मंत्री डॉ रावत ने इस प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र शासनादेश जारी करने के निर्देश दे दिये हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में ज्यादातर डॉक्टर और फैकल्टी पहाड़ चढ़ने से कतराते है। ऐसे में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने एक नया विकल्प राज्य सरकार के समक्ष रखा है। इस पहल को हर कोई सराहनीय बता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भ
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top