Connect with us

उत्तराखंडः हाथी ने सड़क पर आकर एक युवक को पटक-पटक कर मौत के घाट उतारा, मचाया उत्पात…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः हाथी ने सड़क पर आकर एक युवक को पटक-पटक कर मौत के घाट उतारा, मचाया उत्पात…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां लक्ष्मण झूला-नीलकंठ मार्ग पर आज सुबह गुस्साए गजराज ने जमकर उत्पात मचाया है। बताया जा रहा है कि हाथी ने सड़क पर आकर एक युवक को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं हाथी ने एक कार और झोपड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुड़ चट्टी चौकी से करीब दो किलोमीटर आगे नीलकंठ मार्ग पर पटना वाटर फाल के समीप शुक्रवार की अलसुबह एक हाथी जंगल से सड़क पर आ गया। इस दौरान हाथी ने जमकर उत्पात पहुंचाया। हाथी ने वहां कुछ झोपड़ी नुमा दुकान और कार को भी क्षति पहुंचाई है। इतना ही नहीं हाथी ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

वहीं बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम को सूचित किया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना बताई गई है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top