उत्तराखंड
उत्तराखंड चुनाव: हरीश रावत बोले- मैं सीएम ही बनूंगा या फिर घर पर बैठूंगा
अभी मतदान के नतीजे आने में 22 दिन का वक्त बचा है, लेकिन कांग्रेस में सीएम का मुद्दा एक बार फिर से बाहर निकल आया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने मंगलवार को साफ कहा कि हरीश रावत या तो सीएम ही हो सकता है अन्यथा घर ही बैठ सकता है। इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। मालूम हो कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। हालांकि रावत कैंप शुरू से रावत को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करता आ रहा है।
रावत की मीडिया से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। रावत के अनुसार, मैं यदि हूं तो अपनी सोच के उत्तराखंड का विकास करूंगा। यह जरूर है कि सभी की सोच को समावेशित करूंगा। अब वक्त नहीं है कि केवल पद के लिए मैं अपनी सोच के साथ समझौता कर लूं। रावत ने कहा कि अब मेरी उम्र यह नहीं रही है कि मैं मैं मैं कह कर कुछ करूं। यह साफ सी बात है कि हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री बने या फिर घर बैठूं। मैं पद के लिए सोच के साथ समझौता नहीं कर सकता।
मालूम हो कि मतदान के दिन भी रावत ने अपने आफिशियल सोशल मीडिया पेज पर वीडियो जारी करते हुए जनता से मतदान की अपील की थी। इसमें उन्होंने कहा कि आप मुझे सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। फिर घर से निकलिए और वोट डालिए और कांग्रेस को बहुमत से विजयी बनाइये।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
