उत्तराखंड
उत्तराखंडः टोल प्लाजा के पास चैकिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी को ट्रक ने रौंदा, हालत नाजुक…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में रुद्रपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लालपुर चौकी स्थित टोल प्लाजा के पास चैकिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी को ट्रक ने रौंद दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में कर्मी गंभीर घायल हो गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि लक्ष्मण सिंह बिष्ट व किशोरी को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ऊपर भरे ट्रक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने ट्रक को रोकने की जगह ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान वाहन चालक ने पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिसकी चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि आनन-फानन में घायल सिपाही को पुलिस कर्मियों ने रुद्रपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं फरार ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल तेज कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
