Connect with us

उत्तराखंडः यहां अचानक आग लगने से कई मवेशी और शादी के लिए रखी नगदी और गाड़ी जलकर खाक…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः यहां अचानक आग लगने से कई मवेशी और शादी के लिए रखी नगदी और गाड़ी जलकर खाक…

कुमांऊ। काशीपुर के कुंडेश्वरी में ढकिया रोड पर स्थित वसन्त विहार कॉलोनी में रहने वाली अंगूरी देवी पत्नी स्व० चन्द्रपाल सिंह की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। झोपड़ियों में आग लगने से दर्जनभर से अधिक बकरियों और आधा दर्जन से अधिक मुर्गियों समेत झोपड़ियों में खड़ी बाइक और शादी के लिए एकत्र किया सामान और नकदी जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को गेहूं की खड़ी फसलों और मकानों की तरफ बढ़ने से रोकते हुए आग पर पूरी तरह काबू पाया। टीम ने तत्काल बिना कोई देर किए मिनी हाई प्रेशर से एक हौज रिल फैलाकर व वाटर टेंडर से एक लाइन से दो हौज पाइप फैलाकर आग को पास ही में खेतों में पकी हुई खड़ी गेहूँ की फसलों और मकानों की तरफ बढ़ने से रोकते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझाया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…

इस दौरान आग से 16 बकरियां, 10 मुर्गियों समेत एक बाइक, बेटी की शादी के लिए एकत्र किया सामान, कपड़े, सिलाई मशीन, पंखा और रखी नकदी भी जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top