उत्तराखंड
उत्तराखंड कांग्रेस ने विधानमंडल ने तय किया नेता प्रतिपक्ष का नाम, इस नाम पर लगी मुहर
देहरादूनः उत्तराखंड में कल से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। कांग्रेस ने आज देहरादून कांग्रेस भवन में विधानमंडल की बैठक की है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधायको चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के नाम पर विधायकों ने सहमति जता दी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसमें बैठक में 19 में से 14 नव निर्वाचित विधायक कांग्रेस भवन पहुंचे। बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में विधायको में से नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल किया गया है। चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के नाम पर मुहर लगा दी गई है। साथ ही सभी विधायको ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया है।
बैठक के बारें में जानकारी देते हुए देवेंद्र यादव ने कहा है कि सत्र के शुभारंभ से पहले नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के पंचम विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च को आहूत हो रहा है। जिस के दृष्टिगत जहां एक और कार्य मंत्रणा की समिति में कल का एजेंडा तय कर लिया गया है। साथ ही कांग्रेस विधायक मंडल दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर गहन मंथन किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
