उत्तराखंड
19 अप्रैल को घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, जाने वेबसाइट
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट 19 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। यह जानकारी खुद परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने दी है इस साल परीक्षा परिणाम की घोषणा को लेकर एक नई पहल की गई है।
अब छात्र अपने परीक्षा परिणाम न केवल उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। बल्कि पहली बार अपने-अपने स्कूल के पोर्टल पर भी रिजल्ट देखा जाएगा परीक्षार्थी 19 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
12 अप्रैल को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभापति की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा वर्ष 2025 के साथ-साथ परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 के नतीजे भी 19 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
सचिव सिमल्टी ने बताया कि इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। पूरे प्रदेश में 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें से 165 को संवेदनशील और 5 को अति संवेदनशील घोषित किया गया था। सुरक्षा के विशेष प्रबंधों के बीच परीक्षाएं संपन्न होने के बाद बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। वर्तमान में परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…
मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…
मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी
सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्षों को वितरित किए गए गणना फार्म…
