उत्तराखंड
उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट कल होंगे जारी, पढ़ें अपडेट…
देहरादूनः उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। उत्तराखंड बोर्ड का समय से 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य और रिजल्ट का काम पूरा हो चुका है। 25 मई को बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है। शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए है।
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2023 का परीक्षाफल दिनांक 25 मई 2023 पूर्वाह्न 11:00 बजे परिषद् कार्यालय रामनगर (नैनीताल) में घोषित किया जायेगा।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन का रिजल्ट यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2023 तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और टेक्स्ट देना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।
गौरतलब है कि यूके बोर्ड 10वीं की 2023 की परक्षाएं 17 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक जबकि कक्षा 12 परीक्षा 2023 16 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई। उत्तराखंड बोर्ड में इस बार 1253 एग्जाम सेन्टर्स बनाये गये। इस बार 2 लाख 59 हजार स्टूडेन्ट्स 12वीं में जबकि 10वीं में 1 लाख 27 हजार स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
