उत्तराखंड
उत्तराखंड बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, दो नेताओं को किया गया पार्टी से निष्कासित…
उत्तराखंड के अंकिता भंडारी मर्डर केस से जहां राज्य में लोगों में गुस्सा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मामले में लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहे है। बीजेपी ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और उसके भाई अंकित आर्य को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अंकित आर्य बीजेपी सरकार में पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष थे। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता व पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी से निकाल दिया है। इससे पहले अंकित आर्य को उत्तराखंड OBC आयोग के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया था।
बताया जा रहा है कि अंकित की नियुक्ति इसी साल चुनाव आचार संहिता लगने से ठीक एक दिन पहले सात जनवरी को गई थी। लेकिन इस मामले में पुलकित आर्य की भूमिका सामने आने के बाद सरकार और संगठन पर कार्यवाही का दबाव बढ़ गया था। इसी क्रम में सरकार ने अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया है। इसी के साथ भाजपा ने भी अंकित आर्य और विनोद आर्य को पार्टी से निकाल दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
