उत्तराखंड
उत्तराखंडः मिशन 24 के लिए एक्शन में बीजेपी, बनाए पांच नए संगठनात्मक जिले…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब बीजेपी ने पांच नए जिलों पर मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पांच नए संगठनात्मक जिले गठित कर दिए हैं। इसे बीजेपी के मिशन 24 के लिए काफी अहम माना जा रहा है। उत्तराखंड में अब 19 जिले हो गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की बैठक में पांच नए संगठनात्मक जिलों के गठन की सूचना दी गई है। नए जिलों के रूप में रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर और रानीखेत का नाम शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि रुड़की फिर से भाजपा का अलग सांगठनिक जिला होगा। पंचायत चुनाव से पहले रुड़की में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति होगी।
रिपोर्टस की माने तो बैठक में तय किया गया कि 15 सितंबर तक सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ भी गठित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही महिला मोर्चा के प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, हरिद्वार पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक मोर्चे को सौंपी गई है। नए जिलाध्यक्ष के सामने पंचायत चुनाव पहली चुनौती होगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
