Connect with us

उत्तराखंडः सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत, छुट्टी पर घर आया था घर…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत, छुट्टी पर घर आया था घर…

Accident: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से दर्दनाक हादसे की सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई है। जवान छुट्टी पर घर आया हुआ था। जवान का साथी गंभीर घायल हो गया है। जिसे अस्ताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रानी बाग में एचएमटी के पास  हुआ है। हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान  27 वर्षीय अल्मोड़ा हतौली ग्रामसभा स्थित सेराघाट निवासी भगवान सिंह रावल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भगवान सिंह सेना में आरआर जम्मू-कश्मीर में तैनात था। वहां का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनकी तैनाती राजस्थान में हुई थी। नई तैनाती पर जाने से पहले भगवान सिंह एक महीने की छुट्टी पर घर आया था।

यह भी पढ़ें 👉  Coinman: An Untold Conspiracy : Download Book

रिपोर्टस के अनुसार  बीते दिन भगवान सिंह हल्द्वानी में रहकर वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे रिश्तेदार गौरव बिष्ट के पास मिलने पहुंचा था। यहां वह अपने गौरव के साथ घूम कर आ रहा था। इस दौरान बीती देर रात उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एचएमटी फैक्ट्री के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में जवान की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान का शव कब्जे में ले लिया तो वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top