उत्तराखंड
उत्तराखंडः भागीरथी नदी में डूबा 15 साल का किशोर, सेल्फी लेते समय फिसला पैर…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में भी सेल्फी का शौक लोगों के लिए मौत की वजह बन रहा है। मंगलवार की सुबह एक परिवार की मंगल साबित हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी के जोशियाड़ा बैराज के पास एक 15 साल का किशोर भागीरथी नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई है। किशोर की मौत से गांव में मातम पसर गया है तो वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज एक किशोर मंगलवार की सुबह जोशियाड़ा बैराज की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान बैराज क्षेत्र में सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह भागीरथी नदी में जा गिरा। आसपास खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन जीवित नहीं बच सका। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बेहोशी की हालत में किशोर को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक किशोर की पहचान डुंडा ब्लॉक के धनारी फोल्ड स्थित बमणगांव का रहने वाला मनीष उनियाल पुत्र दुर्गा प्रसाद, उम्र 15 वर्ष के रूप में हुई है। किशोर गणेशदत्त विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में पढ़ता था। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। बच्चे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
