Connect with us

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक उपलब्धि, समापन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक उपलब्धि, समापन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ रहा है। राज्य की खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मैदान में उतरकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्तमान में प्रदेश 23 गोल्ड, 34 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज मेडल के साथ अंकतालिका में 7वें स्थान पर है। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 37वें राष्ट्रीय खेलों (गोवा) में उत्तराखण्ड 25वें स्थान पर था।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के सीमावर्ती गांवों को मिलेगा बाढ़ से स्थायी सुरक्षा कवच…

राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री

राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में 14 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत, तैयारियां तेज : सतपाल महाराज

मुख्यमंत्री धामी का संकल्पः देवभूमि को बनाएंगे खेल भूमि

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं का व्यापक विकास हुआ है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “उत्तराखण्ड अब सिर्फ देवभूमि ही नहीं, बल्कि खेलभूमि के रूप में भी स्थापित होगा। खिलाड़ियों के व्यक्तित्व का विकास होगा और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन अवसर मिलेंगे।“

मुख्यमंत्री लगातार खेल आयोजनों का निरीक्षण कर रहे हैं। हाल ही में वे वंदना कटारिया स्टोर्स स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने खुद हॉकी खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मलखंब और कुश्ती प्रतियोगिताओं का भी अवलोकन किया और साइकिल चलाकर मैदान का जायजा लिया।
उत्तराखण्ड सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्रीय खेलों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश का भविष्य खेलों के क्षेत्र में उज्ज्वल है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top