उत्तराखंड
पुनाड़ गदेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग गिरी, दो मजदूर घायल…
रुद्रप्रयाग: आज दोपहर लगभग 1:43 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रप्रयाग के न्यू बस अड्डे के समीप पुनाड़ गदेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग, जिसे सिंचाई खंड द्वारा बनाया जा रहा था, अचानक ढह गई। इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घायलों में शामिल हैं:
अफसर आलम (पुत्र मोहम्मद हुसैन), उम्र 40 वर्ष, निवासी मुशल नगर, किशनगंज (बिहार)।
विकास (पुत्र विनोद), उम्र 22 वर्ष, निवासी बालेकी, यूसुफपुर, हरिद्वार।
घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि…
नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…
धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ…
ऋषिकेश में पहाड़ की नारी देश की शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन…
रोड कटिंग के बाद सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती, सचिव लोनिवि ने किया देहरादून में निरीक्षण…
