उत्तराखंड
अनियंत्रित बस वन विभाग की चेकपोस्ट में जा घुसी, इतने लोग थे सवार…
हल्द्वानी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे के साथ हुई। बताया जा रहा है कि लालकुआं हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग लालकुआं के पास हाईवे पर अनियंत्रित बस वन विभाग की चेकपोस्ट में जा घुसी। हादसे में कई कर्मियों को चोट आई हैं। जिन्हें हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं बस के परखच्चे उड़ गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा सोमवार सुबह उस समय हुआ। जब सेंचुरी पेपर मिल की स्टाफ बस हल्द्वानी से मिल कर्मियों को लेकर लालकुआं की तरफ जा रही थी कि तभी नेशनल हाईवे 109 पर अनियंत्रित होकर डिपो न0 4 के पास वन विभाग की चौकी में जा घुसी। बताया जा रहा है कि हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
ये तो गनिमत ही कि वन विभाग की चौकी में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, इस दौरान वहां मौजूद वन कर्मी बाल-बाल बच गए। हालांकि वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं बस में सवार सेंचुरी पेपर मिल के अनेक कर्मचारी जख्मी हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद राह चलते लोगों और स्थानीय लोगों की मदद से बस में मौजूद लोगों को अस्पताल भिजवा दिया गया है, मौके पर सेंचुरी पेपर मिल की एंबुलेंस समेत पेपर मिल प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
