उत्तराखंड
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, ट्रक ड्राइवर हुआ फरार
देहरादून। छिद्दरवाला से अपने घर भानियावाला की ओर आ रहा युवक आसिफ खान पुत्र मेहताब खान को बीती रात करीबन 8:30 से 9:00 के बीच डोईवाला से हरिद्वार हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।
माजरी पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने वहां पहले से ही अपनी बाइक पर सवार आसिफ खान अपनी बाइक के साथ साइड में खड़ा था। और तेज रफ्तार मे ट्रक रॉन्ग साइड से बिना बाइक सवार युवक आसिफ खान को देखें ट्रक चालक ने बाइक सवार के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया।
ट्रक का पहिया बाइक सवार युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे उसका सर फट गया। जिससे दुर्घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
मृत युवक की आयु लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय चीता पुलिस पहुंची। और युवक के शव को कब्जे में लिया व युवक के शव को जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवक का शव जौलीग्रांट मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।
ट्रक को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है लेकिन ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया स्थानीय पुलिस जांच में जुटी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
