उत्तराखंड
Ukpsc Jobs: समूह ग के करीब 500 पदों पर इसी माह निकलेगी भर्ती, पढ़े डिटेल्स…
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में जल्द ही समूह-ग के पदों पर भर्ती निकलने वाली है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा समूह ग के करीब 500 पदों पर भर्ती के लिए इसी महीने विज्ञप्ति जारी होने जा रही है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग इस महीने विभिन्न पदों पर भर्ती निकलनी है। बताया जा रहा है कि इस माह के अंतिम सप्ताह में पर्यावरण पर्यवेक्षक-प्रयोगशाला सहायक के 434 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके साथ ही मानचित्रकार-प्रारूपकार के 60 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी होने वाला है। विभाग द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
बताया जा रहा है कि आयोग के 12 से ज्यादा भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) वर्तमान में शासन के पास लंबित हैं। ऐसे में आने वाले समय में बंपर भर्तियों की उम्मीद जताई जा रही है। युवा भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर लें। माना जा रहा है जल्द ही नई भर्ती निकल सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
