Connect with us

यूकेपीएससी ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक…

उत्तराखंड

यूकेपीएससी ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक…

UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग  द्वारा आयोजित उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्याधीन विश्वविद्यालयों एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक कुलसचिव के रिक्त पदों पर चयन हेतु सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 की मुख्य/लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। इसके साथ ही वह सत्यापन परीक्षा की तिथि का ऐलान भी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शीतकालीन पर्यटन को नई गति: बागेश्वर को प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की व्यापक कार्ययोजना

मिली जानकारी  के अनुसार सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 की मुख्य / लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक : 07.02.2023 एवं 08.022023 को किया गया था । इस  परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर आयोग द्वारा रिजल्ट जारी किया गया है।  ये परीक्षा परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा उनके ऑनलाईन आवेदन में किये गये दावों यथा शैक्षिक अर्हता . स्थायी निवास लम्बवत् / क्षैतिज आरक्षण आदि के आधार पर घोषित किया गया है । उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर चेक कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

वहीं प्रश्नगत पद हेतु मुख्य परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन की तिथि 07 जुलाई , 2023 निर्धारित है तथा साक्षात्कार परीक्षा माह जुलाई , 2023 के अन्तिम सप्ताह में प्रस्तावित है ।बताया जा रहा है कि सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार के दौरान समस्त दावों एवम् अभिलेखों का विस्तृत परीक्षण किया जायेगा । यदि दावों एवं अभिलेखों में किसी भी प्रकार की विसंगति पायी जाती है अथवा दावे असत्य पाये जाते हैं , तो अभ्यर्थी को  आयोग द्वारा साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान नहीं की जायेगी तथा उसका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…

साक्षात्कार परीक्षा के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों के सूचनार्थ विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाईट में यथासमय पृथक से प्रसारित किया जाएगा ।अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कट ऑफ मार्क्स से सम्बन्धित सूचना साक्षात्कार के उपरान्त अंतिम चयन परिणाम घोषित किए जाने के पश्चात् आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित की जाएगी।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top