उत्तराखंड
यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एग्जाम का शेड्यूल जारी, ये आवेदन की लास्ट डेट…
युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने यूकेपीएससी सिविल जज मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार जल्द ही इसके लिए आवेदन कर सकते है। बताया जा रहा है कि यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एग्जाम के लिए फीस भुगतान की अंतिम तिथि 7 जुलाई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से शुल्क का भुगतान और पंजीकरण कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आयोग जल्द ही सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और परीक्षा शुल्क भुगतान प्रक्रिया शुरू करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तराखंड में सिविल जज के कुल 16 पदों को भरा जाना है। इसके लिए परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में किया जाना है। यह परीक्षा 23 से 26 अगस्त को होगी। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। यह राउंड उत्तराखंड में सिविल जज भर्ती का अंतिम राउंड होगा।
गौरतलब है कि यूकेपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा 2023 का आयोजन 30 अप्रैल को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 13 जिलों में आयोजित की गई थी। इसकी आंसर-की 5 मई को जारी की गई थी। इसके बाद आयोग द्वारा यूकेपीएससी सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों को जारी किया गया था। यूकेपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा 30 मई को हुई थी। इस परीक्षा में 209 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
