उत्तराखंड
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल…
उत्तराखंड में हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर दिल्ली-हरिद्वार हाईवे से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहा अलग-अलग जगह सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरियाणा के पानीपत जिला निवासी तीन लोग शुक्रवार की रात कार से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही कार बाईपास पर खटका गांव के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। वहीं शनिवार सुबह नगला इमरती गांव के पास हरियाणा के सोनीपत निवासी लोगों की कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल हो गए है।
हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान दीपक निवासी पूटरा, जिला पानीपत हरियाणा, योगेश निवासी पानीपत के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहतान संजय (32) निवासी समालका, जिला पानीपत हरियाणा, विकास(35) निवासी खोजकीपुरा जिला पानीपत हरियाणा औरघायल हो गए। हादसे में विक्की (27) ,सुमित निवासी सोनीपत हरियाणा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। साथ ही मृतकों को शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
