उत्तराखंड
उत्तराखंड में खाई में गिरे दो वाहन, दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल…
Accident: उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार की सुबह भी हादसों की खबर के साथ आई। दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से क्षेत्रों में कोहराम मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बागेश्वर जिले के घिंघरतोला सिरौली के निकट एक आल्टो कार के खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि कार में मां-बेटे सवार थे। जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकी उनके 28 वर्षीय बेटे को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला का नाम कुंती देवी और घायल का नाम हरीश पांडे बताया जा रहा है।
वहीं आज सुबह त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग मार्ग की ओर आ रहा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मृतक का नाम मिथिलेश (34), निवासी कमेदा त्रियुगीनारायण, जनपद रुद्रप्रयाग बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
