उत्तराखंड
उत्तराखंड में दो दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों की खबर आ रही है। दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील अंतर्गत राजस्व क्षेत्र पिंगलो भकुनाधार में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हरिद्वार में आईटीआई के पास एक बाइक व दो स्कूटी में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहला मामला बागेश्वर के गरोठ तहसील का है। यहां राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलो में एक अल्टो कार संख्या यूके 011 टीए-2202 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलवीर सिंह (32) पुत्र हरिमोहन सिंह निवासी ग्राम छतियानी तोक , मंगलनाथ (42) पुत्र रामनाथ निवासी भकुनाधार पिंगलो के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरा मामला हरिद्वार का है। यहां कनखल थाना क्षेत्र में रविवार रात बूढ़ी माता चौराहे के पास स्थित आईटीआई के बाहर तेज गति से आ रही बाइक सामने से आ रही दो स्कूटी से टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के जहां परखच्चे उड़ गए। हादसे में जहां एक दंपति भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं तीन अन्य लड़कों के भी चोटें आई हैं। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
