उत्तराखंड
दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में बस गिरने से 11 लोगों की मौत, कई घायल…
पहाड़ी अंचलों में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। इस वक्त बड़े हादसे की खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है। यहां पुंछ में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। मौके पर सेना बचाव कार्य में लगी हुई है। सभी घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बस मंडी से सावजियान जा रही थी। बस में 24-30 यात्रियों के बैठे थे। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर-JK12 1419 है। बस बुधवार सुबह बरेली नाले में सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि मौतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई यात्रियों को जानलेवा चोटें आई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मरने वालों में 5 और 14 साल के दो लड़कों के अलावा तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
हादसे को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी मृतकों के परिवार को 5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- पुंछ के सवजियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
