उत्तराखंड
टिहरी में दर्दनाक हादसाः यहां खाई में गिरी कार- तीन लोग थे सवार
टिहरी। व्यासी के पास एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए।
कल देर रात्रि SDRF को पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा सूचित किया गया कि गूलर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त वाहन (UK07 DS 8486) पौड़ी से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, ब्यासी और शिवपुरी के बीच मे गूलर पुल के पास उक्त वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलट कर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में पेड़ पर फंस गया।
वाहन में 03 लोग सवार थे, जो घायल व घबराये हुए थे।
SDRF ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों का विवरण:-
1. चालक अनिल कुमार, पौड़ी
2. विक्रम सिंह, पौड़ी
3. किशन लाल, पौड़ी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
